![]()
अंबेडकरनगर में किसानों को सिंचाई संकट से राहत देने के लिए कृषि विभाग की खेत तालाब योजना शुरू की गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 16 खेत तालाबों का निर्माण किया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। योजना के तहत एक तालाब के निर्माण की लागत 1 लाख 5 हजार रुपये निर्धारित की गई है। लाभार्थी किसानों को इस पर 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा, जो सीधे उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से दो किस्तों में भेजा जाएगा। पहली किस्त 39,375 रुपये तालाब की खुदाई पूरी होने पर और दूसरी किस्त 13,125 रुपये पक्का इनलेट निर्माण के बाद दी जाएगी। प्रत्येक तालाब का आकार 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ा और तीन मीटर गहरा होगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए 1,000 रुपये का टोकन शुल्क जमा करना अनिवार्य है। लाभार्थियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के सिद्धांत पर किया जाएगा। योजना के तहत तालाब के साथ ड्रिप या स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली लगाना भी अनिवार्य है, जिस पर उद्यान विभाग द्वारा 10 प्रतिशत तक का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा। भूमि संरक्षण अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि इस पहल से भूजल स्तर में सुधार होगा। साथ ही, किसान मत्स्य पालन और सिंघाड़ा जैसी फसलों के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने में सक्षम होंगे।
Source link
अंबेडकरनगर में खेत तालाब योजना शुरू:किसानों को सिंचाई, मत्स्य पालन से आय बढ़ाने में मिलेगी मदद















Leave a Reply