![]()
ललितपुर जिले में अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में व्यापारियों ने गुरुवार शाम मशाल जुलूस निकाला। यह प्रदर्शन उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय चेयरमैन मेहंद जैन मयूर की मौजूदगी और जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों पर किया गया। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने बताया कि शहर और जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती से उद्योग-धंधे बंद हो रहे हैं और व्यापार चौपट हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले एक-दो माह से नगरों, कस्बों और ग्रामों में 12-14 घंटे की बिजली आपूर्ति हो रही है, जिसमें शासन द्वारा घोषित कटौती भी शामिल है। इस भीषण गर्मी में नागरिकों का जीवन दूभर हो गया है। 4 तस्वीरें देखिए… व्यापारियों ने चंदेरा इंडस्ट्रीज एरिया के लिए स्वतंत्र औद्योगिक फीडर बनाने की मांग भी उठाई। यह मांग लगभग चार दशकों से लंबित है। प्रशासनिक शिथिलता के कारण स्वतंत्र फीडर स्थापित नहीं हो पाया है, जिससे चंदेरा क्षेत्र के उद्योगों को घंटों की अघोषित कटौती और बार-बार ट्रिपिंग के कारण कच्चे माल का नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई उद्योग बंद होने की कगार पर हैं। जनपदवासी भी ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं।
Source link
बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने निकाला मशाल जुलूस:ललितपुर में अघोषित कटौती, भीषण गर्मी से जनता बेहाल, आंदोलन की चेतावनी















Leave a Reply