सतना में ड्राइवर-क्लीनर पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार:चाकू मारकर 8 हजार रुपए लूटे थे, बाइक जब्त




सतना में सिविल लाइन थाना पुलिस ने ड्राइवर और क्लीनर पर चाकू से हमला कर नकदी लूटने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ट्रक में सो रहे थे ड्राइवर और क्लीनर सिविल लाइन थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि घटना 19 मई की रात बगहा बाइपास पर हुई थी। प्रतापगढ़, उत्तरप्रदेश निवासी ड्राइवर मुजीबुद्दीन (32) और क्लीनर मोहम्मद राशिद (21) ईंट से भरे ट्रक क्रमांक यूपी 70 जीटी 0273 के साथ सतना आए थे। पेट्रोल पंप के पास खड़ा किया था ट्रक गाड़ी अनलोड नहीं होने के कारण दोनों ने बगहा बाइपास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास ट्रक खड़ा कर दिया और केबिन में सो गए। देर रात अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। बदमाशों ने ड्राइवर और क्लीनर पर हमला करने के बाद उनसे 8 हजार रुपए नकद लूट लिए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग वारदात के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी शाहिद खान (25) निवासी उदयसागर, थाना कोठी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। बाइक और लूटी रकम बरामद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार आरोपी शाहिद खान के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह इलाके का आदतन अपराधी बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *