अयोध्या में डंपर की टक्कर से बाइक में लगी आग:दो युवकों ने कूदकर बचाई जान, हाइवे पर आधे घंटे तक यातायात प्रभावित




अयोध्या-रायबरेली नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इनायतनगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार के पास डंपर की टक्कर के बाद एक मोटरसाइकिल में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। टक्कर के बाद धू-धू कर जली बाइक जानकारी के अनुसार, बाइक मेराज अहमद की थी। उस पर दो युवक सवार होकर हाईवे से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क किनारे खड़ा एक डंपर अचानक चल पड़ा और बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक बाइक से दूर जा गिरे। वहीं मोटरसाइकिल में तुरंत आग लग गई और कुछ ही देर में पूरी बाइक धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवकों ने समय रहते बाइक से छलांग लगा दी, जिससे उनकी जान बच गई। पुलिस ने रोका ट्रैफिक, फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर इनायतनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने हाईवे पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन रोक दिया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जली हुई बाइक को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया गया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। डंपर चालक फरार, तलाश जारी घायल युवकों को परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक दोनों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। लोगों ने उठाई सख्ती की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर रात के समय तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *