![]()
सागर के शाहपुर में शराब बेचने के संदेह में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, 8 मई की रात नीरज पिता हीरालाल प्रजापति उम्र 38 साल निवासी वार्ड क्रमांक-7 शाहपुर अपने साथी सूरज अहिरवार उम्र 40 साल के साथ गढ़ाकोटा बिजली फिटिंग का सामान लेने गया था। वापस लौटते समय देर रात बोलेरो से आए 10 से 12 लोगों ने उन्हें रास्ते में रोका। जहां दोनों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। मारपीट में नीरज बेहोश हो गया। वहीं सूरज जान बचाकर भाग निकला। शनिवार सुबह नीरज प्रजापति का शव बरेठा बाबा की घाटी पर सड़क किनारे पड़ा मिला। आरोपियों ने घटना को हादसा बनाने के लिए शव को सड़क किनारे फेंका था। सूरज को घायल अवस्था में परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लेकिन वारदात के शेष आरोपी फरार थे। जिनकी पुलिस टीमें लगातार तलाश कर रही थी। इसी बीच गुरुवार को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की संदेही आरोपी सत्यपाल लोधी अपने दो साथियों के साथ भोपाल रोड जैसीनगर तिगड्डा के पास खड़ा है। प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए रवाना हुई। टीम ने जैसीनगर तिगड्डा पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तीनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त, साक्ष्य मिले पूछताछ के दौरान आरोपी सत्यपाल लोधी ने स्वीकार किया कि वह मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी के साथ शाहपुर शराब कंपनी में कार्य करता था। घटना दिनांक को दोनों मृतकों के साथ हुई मारपीट की घटना में शामिल था। घटना को दुर्घटना का रूप देने के उद्देश्य से उसने पुलिस को भ्रामक सूचना दी थी। अपने दो अन्य साथी पुष्पेन्द्र लोधी और संदीप लोधी की सहायता से फरारी काटने की योजना बना रहा था। फरारी के लिए उसने शराब कंपनी के खाते से राशि आरोपी पुष्पेन्द्र लोधी व संदीप लोधी के खातों में ट्रांसफर की थी। पुलिस ने आरोपी सत्यपाल लोधी से घटना के मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी का मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जिसमें घटना से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लाई। जहां पूछताछ की गई। सानौधा थाना प्रभारी भरत सिंह ठाकुर ने बताया कि शाहपुर हत्याकांड मामले में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
Source link
शाहपुर दोहरे हत्याकांड के फरार 3 आरोपी गिरफ्तार:शराब बेचने के संदेह में मारपीट कर की थी हत्या, रुपयों के ट्रांजेक्शन से पकड़ाए















Leave a Reply