![]()
बुरहानपुर जिले की नावरा रेंज के साईंखेड़ा में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर और दो उल्लू मृत पाए गए हैं। नेपानगर एसडीओ वन विक्रम सुलिया ने इसकी पुष्टि की। यह घटना करीब पांच दिन पहले तालाब के पास हुई थी। बुरहानपुर डीएफओ विद्याभूषण सिंह के अनुसार, पशु चिकित्सक सीवल डॉ. अजय और डोइफोड़िया डॉ. रविंद्र गोले ने मृत वन्यजीवों का पोस्टमार्टम किया। चिकित्सकों के दल ने प्रथम दृष्टया हीटस्ट्रोक को मृत्यु का संभावित कारण बताया है। पानी के सैंपल सागर भेजे
हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा सैंपल जांच हेतु सागर स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जलस्रोत से पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। एसडीओ ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएफओ विद्याभूषण सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम में हीटस्ट्रोक को मौत का कारण बताया गया है, लेकिन विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
Source link
बुरहानपुर में 5 मोर, 2 उल्लू मृत मिले:तालाब किनारे पड़े मिले, वन विभाग ने सैंपल सागर भेजे, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार















Leave a Reply