अंकित श्रीवास्तव | जौनपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

वीर बहादुर सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिलों के महाविद्यालयों में नए सत्र के लिए स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। दाखिले के लिए फॉर्म का वितरण भी आरंभ हो गया है।
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में सीटों को भरने की तैयारियां तेज हो गई हैं। नए सत्र को नियमित करने और कक्षा संचालन के मानकों को पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
सहायता प्राप्त (एडेड) कॉलेजों में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से सीटें भरी जाएंगी, जिसके लिए फॉर्म वितरित किए जा रहे हैं। शासन ने निर्देश दिया है कि नए सत्र से कॉलेजों में कक्षा संचालन जुलाई से शुरू कर दिया जाए।
स्नातक और स्नातकोत्तर की सीटों को भरने के लिए कॉलेजों ने अपनी योजनाएं तैयार कर ली हैं। विश्वविद्यालय से जौनपुर और गाजीपुर जनपदों में कुल 604 महाविद्यालय संबद्ध हैं, जिनमें जौनपुर में 231 और गाजीपुर में 373 महाविद्यालय शामिल हैं। वित्तपोषित कॉलेजों में दाखिले के लिए अधिक प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है।
















Leave a Reply