![]()
भास्कर न्यूज | डौंडी शासन की ओर से नई डायल 112 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल उपलब्ध कराई गई है। इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब किसी भी आपात स्थिति में नागरिक 112 नंबर पर कॉल कर 24 घंटे पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत मारपीट, चोरी, सड़क दुर्घटना, महिला सुरक्षा या अन्य किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलने पर पुलिस टीम लगभग 15 से 20 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचने का प्रयास करेगी। यह वाहन थाने में दिन-रात तैनात रहेगा और इसमें पुलिस स्टाफ की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई जाएगी। वाहन जीपीएस सिस्टम से लैस है, जिससे इसकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जा सकेगी और लोकेशन ट्रैकिंग भी संभव होगी। इससे आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। डौंडी थाना क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा। थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि डायल 112 सेवा मिलने से पुलिस की पहुंच आम जनता तक और अधिक आसान हो जाएगी। यह व्यवस्था अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में भी मददगार साबित होगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे निडर होकर 112 पर कॉल करें, उनकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि डायल 112 का दुरुपयोग या फर्जी कॉल करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
डौंडी थाना को मिली डायल-112 की नई गाड़ी, आपात सेवाएं होंगी और तेज














Leave a Reply