![]()
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के जामू गांव में एक मामूली विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक को चाकू मारकर गुरुवार की रात गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोप है कि 15 वर्षीय किशोर ने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक को लखनऊ रेफर किया गया है। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित के चाचा रमेश ने गुरुवार देर रात संडीला कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि गुरुवार शाम उनका पुत्र शिवा बकरी चराने गांव के बाहर गया था। वहां गांव निवासी बबलू के तीन पुत्र मौजूद थे, जिनकी उम्र 15, 13 और 11 साल है। आरोप है कि तीनों भाइयों में से एक ने शिवा को कंकर मार दिया, जिसके बाद शिवा रोते हुए घर लौट आया। रमेश के अनुसार, उसी रात गांव में भंडारा चल रहा था, जिसमें शिवा भी गया था। दावा है कि इस दौरान तीनों भाई और गांव निवासी पंकज मौर्य, शिवा और उसके चचेरे भाई आयुष (21) को घसीटकर अपने घर ले गए। वहां सभी आरोपियों ने शिवा और आयुष की पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के दौरान 15 वर्षीय आरोपी ने आयुष के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आयुष को तुरंत संडीला सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आयुष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया। रमेश के शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने तीनों सगे भाइयों और आरोपी पंकज मौर्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इन धाराओं में स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, खतरनाक हथियार से जानबूझकर गंभीर रूप से घायल करना, घर में घुसकर मारपीट करना और सभी आरोपियों का एक ही इरादे से अपराध करना शामिल है। एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि इस मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है
Source link
हरदोई में किशोर ने युवक को मारा चाकू:3 नाबालिग भाइयों का विवाद हुआ था, भंडारे से तीनों ने घसीटकर किया हमला, पीड़ित लखनऊ रेफर
















Leave a Reply