शाजापुर में मुरादपुरा उपकेंद्र पर 4 घंटे बिजली कटौती:मेंटनेंस से सुबह 6 से 10 बजे तक नहीं रहेगी लाइट; कई इलाके प्रभावित




शाजापुर शहर के कई इलाकों में शनिवार को चार घंटे बिजली कटौती होगी। मुरादपुरा 33/11 केवी उपकेंद्र पर ग्रिड मेंटेनेंस और तकनीकी सुधार कार्य के कारण सुबह 6 बजे से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी ने यह जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार, मुरादपुरा उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। इनमें 11 केवी कमर्दीपुरा, नई सड़क, राजनगर, सिंचाई शहर और लक्ष्णखेड़ी सिंचाई फीडर शामिल हैं। इन फीडरों पर रखरखाव कार्य किया जाएगा। मेंटनेंस से कई इलाके प्रभावित इस रखरखाव कार्य से गिरवर रोड, बरसी कॉलोनी, तालाब की पाल, लाल माता मंदिर रोड, लाल खिड़की, हरिजन टेकरा, गुलाब कॉलोनी, कमर्दीपुरा, छोटा चौक, बड़ा चौक, सराफा बाजार, तेलीवाड़ा, कुरैशी मोहल्ला, पोरवाल धर्मशाला, कसेरा बाजार, मनिहारवादी, शरद नगर, नई सड़क, सोमवारिया, भोईवाड़ा, मीरकला बाजार, नीमबाड़ी, राजनगर, महुपुरा, कसाईबाड़ा, दासी रोड, धान मंडी, सपरीपुरा और किला रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। बिजली कंपनी ने नागरिकों से इस दौरान सहयोग की अपील की है। उन्हें सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य बिजली कटौती से पहले ही निपटा लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *