हापा एक्सप्रेस में दो यात्री घायल:शाजापुर में अलग-अलग हादसों में लगी चोटें, अस्पताल में एडमिट




शाजापुर जिले में हापा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा के दौरान सोमवार को दो अलग-अलग घटनाओं में दो यात्री घायल हो गए। दोनों को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पहली घटना सारंगपुर रेलवे स्टेशन पर हुई। यहां ट्रेन के गेट पर बैठे एक यात्री का पैर प्लेटफॉर्म से टकरा गया, जिससे उसे दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं। सारंगपुर शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर है। दूसरी घटना आक्या चौहान रेलवे स्टेशन पर हुई। ट्रेन रुकने पर पानी भरने के लिए नीचे उतरे एक यात्री का पैर फिसल गया, जिससे वह घायल हो गया। घायलों की पहचान बलिया, उत्तर प्रदेश निवासी मुक्तिनाथ यादव और गाजीपुर, उत्तर प्रदेश निवासी सुमित कुमार के रूप में हुई है। दोनों अहमदाबाद में मजदूरी और निजी कंपनी में काम करने जा रहे थे। ये हादसे सुबह 9 से 10 बजे के बीच हुए। फिलहाल, दोनों यात्रियों का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *