Cockroach Party Instagram Followers Double


नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कॉकरोच जनता पार्टी को अभिजीत दीपके ने बनाया है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ - Dainik Bhaskar

कॉकरोच जनता पार्टी को अभिजीत दीपके ने बनाया है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’

डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने हो गए हैं। अब ये आंकड़ा 193 करोड़ (19.3 मिलियन) पहुंच गया है। जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी से ज्यादा हैं।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 90 लाख और कांग्रेस के 134 करोड़ फॉलोअर्स हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है।

वहीं, कल यानी 21 मई को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय यानी कॉकरोच मरते नहीं।

नए अकाउंट से पहला पोस्ट कल दोपहर 2:29 बजे की गई थी। शुक्रवार सुबह 9.30 बजे तक इसके X पर 1.26 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। CJI सूर्यकांत ने 15 मई को देश के बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ कहा था।

इंस्टाग्राम अकाउंट हैकिंग का आरोप, नया X अकाउंट; 2 फोटो

X अकाउंट ब्लॉक होने पर अभिजीत ने कहा- जैसा सोचा, वैसा ही हुआ

अभिजीत ने पार्टी का एक्स अकाउंट बैन का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

अभिजीत ने पार्टी का एक्स अकाउंट बैन का स्क्रीनशॉट शेयर किया।

CJP ने खुद को राजनीति पार्टी बताया

  • CJP अपनी वेबसाइट पर खुद को उन लोगों की राजनीतिक पार्टी बताती है, जिन्हें व्यवस्था ने कभी गिनती में नहीं लिया। वेबसाइट पर लिखा है- पांच मांगें, कोई स्पॉन्सर नहीं, लेकिन बड़ा और जिद्दी झुंड।
  • वेबसाइट में मैनिफेस्टो, विजन, एलिजिबिलिटी और कॉन्टैक्ट जैसे सेक्शन भी हैं। खुद को यह आलसी और बेरोजगारों की आवाज भी बताती है। इसका नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ इसका लोगो भी बनाया गया था।
  • कॉकरोच जनता पार्टी ने पार्टी जॉइन करने के लिए 4 जरूरी योग्यताएं रखी हैं- अनइम्प्लॉइड, लेजी, क्रॉनिकली ऑनलाइन, एबिलिटी टू रैंट प्रोफेशनली।

मैनिफेस्टो में 5 बड़े वादे

  • अगर CJP सत्ता में आई, तो किसी भी रिटायर्ड चीफ जस्टिस को राज्यसभा भेजने जैसी “इनाम वाली राजनीति” खत्म कर दी जाएगी।
  • किसी भी वैध वोट को डिलीट करने पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ UAPA के तहत कार्रवाई होगी। पार्टी का कहना है कि वोटिंग राइट छीनना लोकतंत्र पर हमला है।
  • महिलाओं को सिर्फ 33% नहीं, बल्कि 50% आरक्षण दिया जाएगा। यह आरक्षण संसद से लेकर कैबिनेट तक लागू होगा और इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी।
  • अंबानी और अडाणी समूह से जुड़े सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द करने की बात कही गई है, ताकि “स्वतंत्र मीडिया” को जगह मिल सके। साथ ही कथित ‘गोदी मीडिया’ एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराने का भी वादा किया गया है।
  • कोई विधायक या सांसद अगर दलबदल करता है, तो उस पर चुनाव लड़ने से रोक लगाने और अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस का पद न देने की बात कही गई है।
कॉकरोच जनता पार्टी का लोगो।

कॉकरोच जनता पार्टी का लोगो।

CJI ने कहा था- कुछ युवा कॉकरोच की तरह भटक रहे

15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान युवाओं पर टिप्पणी की थी। LiveLaw के मुताबिक, CJI सूर्यकांत ने कहा, ‘कॉकरोच की तरह ऐसे युवा हैं, जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। इनमें से कुछ मीडिया, कुछ सोशल मीडिया और कुछ RTI और दूसरे तरह के एक्टिविस्ट बन रहे हैं। ये हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’

इसके अगले दिन कॉकरोच जनता पार्टी नाम से डिजिटल पहल शुरू हुआ। वहीं CJI ने अपने बयान पर विवाद बढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया।

कॉकरोच जनता पार्टी नाम पर ट्रेडमार्क के लिए 3 आवेदन

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम के अधिकार पाने के लिए तीन अलग-अलग ट्रेडमार्क आवेदन दाखिल किए गए हैं। ट्रेडमार्क रजिस्ट्री पोर्टल पर दाखिल आवेदनों में राजनीतिक और सामाजिक सेवाएं देने वाली श्रेणी के तहत ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन मांगा गया है।

ये आवेदन अजीम आदमभाई जम, अखंड स्वरूप और ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम की एक प्रोपराइटरशिप फर्म की ओर से दाखिल किए गए हैं। इन व्यक्तियों के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके

अभिजीत दीपके बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

अभिजीत दीपके बॉस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की मास्टर डिग्री कर रहे हैं।

30 साल के अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे।

एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिल गया, तो वे अमेरिका शिफ्ट हो गए।अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं।

कॉकरोच ड्रेस में सफाई अभियान

दिल्ली में कुछ लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए। समर्थकों का कहना है कि यह आंदोलन फिलहाल चुनाव लड़ने से ज्यादा युवाओं के बीच राजनीतिक जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।

लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए।

लोग कॉकरोच की पोशाक पहनकर यमुना किनारे सफाई करते नजर आए।

क्यों युवाओं को पसंद आ रही ‘कॉकरोच जनता पार्टी

1. सोशल मीडिया पर यूथ कनेक्शन

  • कॉकरोच जनता पार्टी का कंटेंट खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया। पार्टी ने ‘वन इमोजी चैलेंज’ चलाया, जिसमें लोगों से अपने सोशल मीडिया बायो में कॉकरोच इमोजी लगाने की अपील की गई।
  • फॉलोअर्स के साथ मिलकर रील्स और पोस्ट बनाई गईं। #CockroachJantaParty तेजी से ट्रेंड हुआ और इस पर लाखों पोस्ट शेयर होने लगे। लॉन्च के बाद कई पत्रकारों, इन्फ्लुएंसर्स, नेताओं और युवाओं ने भी इसे सोशल मीडिया पर प्रमोट किया। पार्टी फाउंडर अभिजीत ने कई मीडिया इंटरव्यू देकर इसकी चर्चा और बढ़ाई।

2. सही समय पर एंट्री

  • CJP ऐसे वक्त में सामने आई, जब NEET पेपर लीक, महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर युवाओं में नाराजगी थी।
  • अभिजीत ने एक इंटरव्यू में बताया कि CJI की कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद उन्होंने X पर सवाल पूछा था कि अगर सारे कॉकरोच एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। इस पर युवाओं से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और वहीं से CJP बनाने का आइडिया आया।

3. बेरोजगारी से बढ़ता गुस्सा

  • देश में पढ़े-लिखे युवाओं के बीच बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बनी हुई है। NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में हर दिन औसतन 40 छात्र आत्महत्या करते हैं।
  • भारत में हर साल 80 लाख लोग ग्रेजुएट होते हैं। 15 से 29 साल के 40% और 25 से 29 साल के 20% ग्रेजुएट बेरोजगार हैं। ये आंकड़े अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी की ‘स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया रिपोर्ट-2026’ के हैं।
  • मेटा, अमेजन जैसी बड़ी कंपनियां लोगों को नौकरी से निकाल रही हैं। मार्च में ओरेकल ने 30 हजार कर्मचारियों को निकाला था, जिनमें से 12 हजार भारतीय थे।

—————–

ये खबर भी पढ़ें

CJI बोले- बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे:ये मीडिया, सोशल मीडिया और RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करते हैं

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान 15 मई को देश के बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच कहा। उन्होंने कहा- कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *