गर्मी से राहत पाने सुबह-शाम नर्मदा बैकवॉटर पहुंच रहे श्रद्धालु:बड़वानी में पारा 43 डिग्री; तेज धूप से बचने के लिए गन्ने का रस पी रहे लोग




बड़वानी में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मई के तीसरे हफ्ते में दिन और रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम नर्मदा नदी के बैकवॉटर में स्नान करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बड़वानी में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक-दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की और वृद्धि हो सकती है। सुबह 9 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती हैं और तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। गर्मी के कारण सुबह और शाम राजघाट पहुंच रहे भीषण गर्मी के कारण शहरवासी सुबह और शाम राजघाट पहुंच रहे हैं। इन दिनों नर्मदा नदी का बैकवॉटर कम होने से श्रद्धालु नए घाट की ऊपरी सीढ़ी तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं। हालांकि, पुराना पुल अभी भी जलमग्न है और दत्त मंदिर के आसपास पानी भरा हुआ है। सुबह नर्मदा स्नान के बाद भी, दिनभर की धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकतर लोग शाम 5 बजे से सूर्यास्त के बीच नर्मदा बैकवॉटर किनारे पहुंचते हैं। यहां वे स्नान, पूजन और दर्शन का लाभ लेते हैं। खासकर युवाओं के समूह जल क्रीड़ा कर गर्मी से सुकून पाते नजर आ रहे हैं। गर्मी से बचने के लिए नींबू पानी पी रहे लोग शहर में अधिकतम आर्द्रता का स्तर 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हवा की गति मात्र 5 किलोमीटर प्रति घंटा होने के कारण गर्मी और उमस का प्रभाव अधिक महसूस हो रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग नींबू पानी और गन्ने के रस जैसी ठंडी चीजों का सेवन कर रहे हैं। दिन के समय प्रमुख बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *