टीकमगढ़ में भीषण गर्मी से तापमान 44 डिग्री पहुंचा:अगले एक सप्ताह तक लू का अलर्ट, 8 दिन बाद राहत की उम्मीद




टीकमगढ़ में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। आज सुबह से ही तेज धूप निकली है और सुबह 10 बजे तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आज अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान जताया है। अगले दो दिनों तक भी अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा। अगले शुक्रवार से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन नौतपा शुरू होते ही अधिकतम तापमान एक बार फिर 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। करीब आठ दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते सुबह 11 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। आज मौसम में 16% आर्द्रता है और हवा की औसत गति 16 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *