![]()
सिंगरौली जिले की चितरंगी पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 21 भैंस और पाड़ा से भरे एक ट्रक को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर देर रात बैरदह तिराहे पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में पशुओं को क्रूरतापूर्वक बांधकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर चितरंगी पुलिस ने बैरदह तिराहे पर घेराबंदी की और ट्रक क्रमांक MP53GA3288 को रोका। जांच में ट्रक के अंदर 21 भैंस और पाड़ा बेहद खराब स्थिति में ठूंस-ठूंसकर भरे पाए गए। पशुओं को रस्सियों से बांधकर अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से ताजुद्दीन खान, अरबाज खान और अनवर खान को गिरफ्तार किया। ये सभी कोदौरा, जिला सीधी के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पशुओं को उत्तर प्रदेश के ड्रामलगंज ले जा रहे थे। चितरंगी थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने जब्त किए गए सभी पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link
चितरंगी पुलिस ने 21 पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा:पशु तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार















Leave a Reply