![]()
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले जाने का आरोप है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। यह घटना जिले के राधानगर थाना क्षेत्र की है। एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी को पड़ोसी अंकुल उर्फ हीरो विश्वकर्मा ने दोस्ती के बहाने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद वह उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दो साल से प्रेम प्रसंग में थे महिला ने बताया कि उनकी बेटी अपने साथ कुछ नकदी और जेवर भी ले गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुल उर्फ हीरो विश्वकर्मा (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह और नाबालिग लड़की पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग में थे। थाना प्रभारी श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव ने बताया कि नाबालिग किशोरी को बरामद कर लिया गया है। किशोरी के बयान के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी युवक को आज भोर में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Source link
फतेहपुर में नाबालिग प्रेमिका का अपहरण:शादी का झांसा देकर भगाया, आरोपी युवक गिरफ्तार















Leave a Reply