80 किलो के लाल बकरे पर 1.40 लाख की बोली:खरगोन में पशुपालक ने रखी 1लाख 80 हजार की डिमांड, रोज बिक रहे 1000 बकरे




खरगोन में बकरीद से पहले बकरा बाजार में जोरदार तेजी देखी जा रही है। 28 मई को बकरीद के मद्देनजर बाजार में अच्छी कद-काठी और वजनदार बकरों की मांग बढ़ गई है। इसी क्रम में एक लाल बकरे की 1.40 लाख रुपए की बोली लगाई गई। गोगावा के पशुपालक लुकमान खत्री ने इस बकरे के लिए 1.80 लाख रुपए की मांग रखी है। लुकमान खत्री के अनुसार, उन्होंने इस बकरे को साफ-सुथरा रखने के साथ-साथ हरा पत्ता खिलाकर पाला है। उन्हें उम्मीद है कि यह बकरा 1.50 लाख रुपए तक बिक जाएगा। इस बकरे का वजन 80 किलो से अधिक है। नासिक के थोक कारोबारी भी खरगोन के बाजार से बड़ी संख्या में बकरों की खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में प्रतिदिन हजार बकरे बिक रहे
शहर के नवग्रह हाट के अलावा मोहन टॉकीज क्षेत्र और चांदनी चौक के बाजारों में प्रतिदिन लगभग एक हजार बकरों की खरीद-फरोख्त हो रही है। बाजार में 20 हजार से 80 हजार रुपए तक के बकरों की मांग है। स्थानीय खरीदार मुख्य रूप से 20 हजार से 30 हजार रुपए कीमत के बकरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। उनका मानना है कि आने वाले पांच दिनों में बाजार में मांग बढ़ने से सौदे और ऊंचे होंगे। महाराष्ट्र में निमाड़ क्षेत्र के बकरों को उनकी कद-काठी और रंग के कारण विशेष रूप से पसंद किया जाता है। महाराष्ट्र में इन बकरों को ऊंचे दाम मिलने से पशुपालकों को अच्छा मुनाफा हो रहा है। कारोबारी फैज़ान ने बताया कि बकरों की कीमत उनके वजन, स्वास्थ्य, ऊंचाई, रंग और सुंदरता जैसे कारकों पर निर्भर करती है। थोक में 30 से अधिक बकरों की खरीदारी की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *