![]()
फर्रुखाबाद में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस दौरान 9 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं (लू) ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। सुबह से ही तेज धूप और लू के कारण लोग बेहाल दिखे। दोपहर होते-होते शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजारों में भी ग्राहकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई। अत्यधिक गर्मी और उमस के चलते लोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकले। गर्म हवा के थपेड़े लोगों की त्वचा को झुलसा रहे थे। रोडवेज बस अड्डे पर महिलाएं और बच्चे पेड़ों की छांव में बैठकर बसों का इंतजार करते देखे गए। कई बच्चों ने अपने सिर पर दुपट्टे ओढ़ रखे थे, जबकि युवतियां और महिलाएं अपने चेहरों को कपड़े से ढककर बाहर निकलीं। दोपहिया वाहन चालक भी गमछा बांधकर यात्रा करते नजर आए। गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। गुरुवार रात को भी उमस बढ़ने से लोग काफी परेशान रहे।
Source link
फर्रुखाबाद में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस:लू से बचने के लिए लोग गमछा बांधकर निकल रहे,















Leave a Reply