आगरा में डीसीपी आफिस के बाहर दो महिलाओं का हंगामा:एक ने ससुर पर आरोप लगा आत्मदाह का प्रयास किया, दूसरी बोली-सेक्स रैकेट गैंग परेशान कर रहा




आगरा में शुक्रवार को डीसीपी ऑफिस के बाहर दो महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। एक महिला ने ससुर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। वहीं, दूसरी महिला ने अपार्टमेंट में देह व्यापार से जुडे़ लोगों पर परेशान करने और झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया। डीसीपी ने दोनों मामले में जांच के आदेश दिए हैं। रिटायर्ड दरोगा पर लगाए आरोप
आगरा के थाना ट्रांस यमुना निवासी महिला ने शुक्रवार दोपहर खुद पर ज्वलनशील छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। महिला को आत्मदाह का प्रयास करते देख कार्यालय पर मौजूद पुलिसकर्मी भाग कर पहुंचे और महिला के हाथ से माचिस छीन ली। महिला ने बताया कि उसके ससुर रिटायर्ड दरोगा हैं।
ससुर के मारपीट का वीडियो होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है ।कई बार थाने के चक्कर लगाने पर भी सुनवाई नहीं हुई। पुलिस कर्मियों ने महिला को समझाकर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास से मिलवाया। डीसीपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अपार्टमेंट में देह व्यापार का आरोप आगरा ताजगंज निवासी महिला ने बुधवार को डीसीपी सिटी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि उसके अपार्टमेंट में रहने वाले कुछ लोग देह व्यापार से जुड़े हैं। पूर्व में उनके और उनकी बेटी से मारपीट कर चुके हैं। एक वर्ष से वह अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। बसई चौकी पुलिस आरोपियों का पक्ष लेती है। आरोपी लगातार उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं। अपनी बेटियों को देह व्यापार में शामिल करने का दबाव बना रहे हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने जांच के निर्देश दिए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *