![]()
बैतूल जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच बोरदेही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में पहले से 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, 30 मार्च 2026 को नरेरा निवासी अभिराम कुमरे ने बोरदेही थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अमन उर्फ चमन और रोशन उर्फ रोसू नागवत ने उनके घर से 20 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी राधेश्याम बट्टी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने गंज बैतूल निवासी रोशन उर्फ रोसू नागवत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संपत्ति संबंधी अपराधों का आदतन अपराधी है और थाना गंज का निगरानी बदमाश भी है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। टीआई राधेश्याम बट्टी ने बताया कि इस चोरी की वारदात में शामिल दूसरे आरोपी अमन उर्फ चमन को पुलिस लगभग डेढ़ महीने पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। उसकी जमानत याचिका उच्च न्यायालय से भी खारिज हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी रोशन उर्फ रोसू नागवत के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 550 रुपये जब्त किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राधेश्याम बट्टी, एएसआई मिंतलाल धुर्वे, आरक्षक सचिन दीवानजी, रोहन उईके, राधेश्याम कुमरे सहित थाना गंज की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने घरों और निर्माणाधीन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं, मजबूत तालों का उपयोग करें और नियमित निगरानी रखें ताकि चोरी की वारदातों को रोका जा सके।
Source link
सूने मकानों में चोरी करने वाला गिरफ्तार:बैतूल में आरोपी पर पहले से ही दर्ज हैं 11 मामले















Leave a Reply