बाइक ईंटों के ढेर से टकराई, युवक की मौत:साथी गंभीर घायल, टीकमगढ़ के दिगौड़ा में हादसा; सुसराल जा रहे थे




टीकमगढ़ जिले के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा दिगौड़ा-जतारा रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से टकरा गई। साथी के साथ ससुराल जा रहा था युवक जानकारी के अनुसार दुर्घटना दिगौड़ा तालाब के आगे स्वामी घोष के मकान के पास रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई। बताया जा रहा है कि पल्सर बाइक स्पीड ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई और सीधे ईंटों के ढेर में जा घुसी। हादसे में विनय यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वह गुरसरांय थाना क्षेत्र के पठा गांव के निवासी थे। वहीं उनके साथी दौलत सिंह यादव, निवासी कोंच उत्तर प्रदेश, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस बताया गया है कि विनय यादव दिगौड़ा स्थित अपनी ससुराल बछोड़ा जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलने पर दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरक्षक नीलू राजपूत और अमित अहिरवार ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *