![]()
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के मोटे का मोहल्ला निवासी 44 वर्षीय जमील खान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि 6 मई को कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पैर में फ्रैक्चर और अंदरूनी चोट का आरोप घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के अनुसार मारपीट में जमील खान के पैर में फ्रैक्चर हो गया था और उन्हें अंदरूनी चोटें भी आई थीं। पुराने विवाद में मारपीट का आरोप मृतक के भाई असीम खान ने बताया कि 6 मई को मंसूरी कयामगाह के पास शहादत खान और अन्य लोगों ने पुराने विवाद को लेकर जमील के साथ मारपीट की थी। उन्होंने बताया कि जमील डिस्को लाइट का काम करते थे, जबकि आरोपी पक्ष की महिला शादी और पार्टियों में गाने का काम करती थीं। करीब 15 दिन पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस पर भी लगाए आरोप परिजनों का आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की थी। उनका कहना है कि पुलिस ने घायल जमील के बयान भी दर्ज नहीं किए। कोतवाली थाना के सब-इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने पुरानी मारपीट की घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। फिलहाल पुलिस ने जीरो पर कायमी कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत:टीकमगढ़ में परिजनों बोले-पुलिस ने 15 दिन में FIR दर्ज नहीं की














Leave a Reply