![]()
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने शुक्रवार दोपहर जनपद में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर गजरौला थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक अत्यधिक लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाता पाया गया। उसकी इस हरकत से अन्य राहगीरों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी लखन सिंह यादव ने तत्काल ट्रक को रुकवाया। उन्होंने मौके पर ही चालक को फटकार लगाई और उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज करा दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाकर आमजन के जीवन को खतरे में डालने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग करने की अपील की, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Source link
अमरोहा में एसपी ने किया यातायात निरीक्षण:लापरवाह ट्रक चालक पर शिकंजा, गजरौला में तेज रफ्तार वाहन सीज















Leave a Reply