शाजापुर पुलिस की कंजर डेरे पर दबिश:3 संदिग्ध बाइक जब्त, इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले; पुलिस को देख भागे बदमाश




शाजापुर कोतवाली और लालघाटी पुलिस ने रविवार को बेरछा क्षेत्र स्थित रुलकी कंजर डेरे पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध बाइक जब्त की हैं। शहर में लगातार बढ़ रही दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को रोकने के लिए एसपी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जब्त वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाए गए हैं, जिनकी जांच अब पुलिस का तकनीकी दल कर रहा है। इंजन-चेसिस नंबर घिसे मिले रुलकी डेरे से मिली तीनों बाइकों के पहचान नंबरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि पुलिस अब इन वाहनों का मिलान शहर से चोरी हुए 12 दोपहिया वाहनों की शिकायतों और उनके दस्तावेजों से कर रही है। संदेह है कि ये वाहन चोरी के बाद नंबर बदलकर इस्तेमाल किए जा रहे थे। पुलिस को देख बाइक छोड़कर भागे कई संदिग्ध रविवार को हुई इस छापामार कार्रवाई के दौरान करीब 15 पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस बल को आता देख डेरे में मौजूद कई संदिग्ध युवक अपनी बाइकों के साथ मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने मौके पर मिले अन्य संदिग्ध ठिकानों की भी तलाशी ली है ताकि चोरी गए अन्य वाहनों का सुराग लगाया जा सके। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर गिरोह की तलाश शहर में हाल के दिनों में 12 वाहन चोरी की घटनाएं हुई हैं, जिनमें कुछ मामलों के आरोपी सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए थे। पुलिस अब पकड़े गए संदिग्ध वाहनों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन चोरों के खिलाफ इस तरह की दबिश की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *