![]()
पेंड्रा के कोटमी तिराहा पर आज एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक मोटरसाइकिल सवार युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार ट्रक का ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक मोड़ काटता है। उसी दौरान वहाँ से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक की चपेट में आने से कुछ ही इंच की दूरी से बच जाता है। ट्रक ड्राइवर की इस लापरवाही के कारण युवक की जान पर बन आई थी। सख्त कार्रवाई की मांग इस घटना के बाद कोटमी तिराहा पर यातायात सुरक्षा और भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोग प्रशासन से लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Source link
पेंड्रा में टला बड़ा सड़क हादसा, CCTV कैमरे में कैद:लापरवाही से चलाए गए ट्रक की चपेट में आने से युवक बचा















Leave a Reply