झांसी में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:5 दिन पहले दोस्त से मिलने जा रहा था, बाइक को गाड़ी ने मारी थी टक्कर




झांसी में सड़क हादसे में घायल एक युवक की मौत हो गई। वह 5 दिन पहले बाइक से अपने दोस्त से मिलने के लिए जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें युवक घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। जहां इलाज के दौरान आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला सकरार थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव के पास का है। मौत के बाद घर में मातम छाया मृतक का नाम आशीष सिंह यादव (43) पुत्र बलवान सिंह यादव था। वह सकरार थाना क्षेत्र के भिटौरा गांव का रहने वाला था। मृतक के भांजे दीपचंद यादव ने बताया- मेरे मामा आशीष खेती किसानी करते थे। 17 में को वह बाइक से दोस्त से मिलने लुहरगांव होते हुए उल्दन जा रहे थे। जब वह भिटौरा गांव में लुहरगांव गांव रोड पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से मामा गंभीर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो घरवाले मौके पर पहुंच गए और मामा को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां ऑपरेशन हो चुका था। आज इलाज के दौरान मामा की मौत हो गई। आशीष की मौत के बाद घरवालों का रो रोकर बुरा हाल है। आशीष के दो लड़के हैं। 20 साल का यश और 15 साल का प्रिंस पढ़ाई कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *