रीवा के संजय गांधी अस्पताल में झाड़-फूंक का VIDEO:CMO ऑफिस के बाहर युवक का ‘इलाज’, 5 साल से कमर दर्द से परेशान




रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज के साथ अब झाड़-फूंक का मामला सामने आया है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर स्थित सीएमओ कार्यालय के गेट के बाहर एक युवक का झाड़-फूंक के जरिए उपचार किया गया। घटना का वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक कोलूडीह गांव निवासी अग्रसेन साकेत पिछले पांच वर्षों से कमर दर्द की समस्या से परेशान है। परिजनों का कहना है कि युवक का कई जगह इलाज कराया गया, लेकिन उसे आराम नहीं मिला। इसके बाद परिवार उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचा। अस्पताल परिसर में ही शुरू कर दी झाड़-फूंक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीएमओ कार्यालय के गेट के सामने कुछ लोग युवक पर मंत्र पढ़ते और झाड़-फूंक करते दिखाई दिए। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। अस्पताल परिसर में इस तरह की गतिविधि देखकर मरीज और उनके परिजन भी हैरान नजर आए। अग्रसेन साकेत के परिजनों ने बताया कि युवक लंबे समय से दर्द से परेशान है। कई डॉक्टरों को दिखाने और दवाइयां लेने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसी वजह से परिवार ने झाड़-फूंक का सहारा लिया। अस्पताल परिसर में खुलेआम झाड़-फूंक होने के बाद अब प्रबंधन की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जहां मरीज वैज्ञानिक इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, वहां इस तरह की गतिविधियां होना गंभीर मामला है। इससे अस्पताल प्रशासन की निगरानी और व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *