जमीन में गाड़कर छिपाई गई 8 हजार लीटर शराब नष्ट:दतिया में कंजर डेरा पर आबकारी-पुलिस की संयुक्त दबिश, 16 लाख की अवैध सामग्री जब्त




दतिया में आबकारी विभाग ने सेवढ़ा क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ शुक्रवार दोपहर बड़ी कार्रवाई की है। राजीव नगर स्थित कंजर डेरा पर आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर जमीन में छिपाकर रखी गई करीब 8 हजार लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब नष्ट कर दी। मौके से 49 लीटर तैयार शराब जब्त की गई। जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम को सूचना मिली थी कि राजीव नगर कंजर डेरा में बड़े पैमाने पर अवैध शराब का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी अनिरुद्ध खानवलकर के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ संयुक्त दबिश दी। मौके पर 40 ड्रमों में भरी कच्ची शराब जमीन के अंदर दबाकर रखी गई थी। टीम ने सैंपल लेने के बाद शराब को मौके पर ही नष्ट कराया। कार्रवाई के दौरान 49 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत दो प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब और सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 49 हजार 800 रुपए बताई गई है। बताया गया है कि शराब को जमीन में गाड़कर छिपाया गया था, जिसे बाहर निकालने के दौरान अधिकांश ड्रम फूट गए और शराब मौके पर ही नष्ट हो गई। कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम के साथ पुलिस लाइन का बल भी मौजूद रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *