![]()
गोरखपुर में शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की भारी दिक्कत देखने को मिली। गोलघर स्थित काली मंदिर के पास इंडियन आयल पेट्रोल पंप सहित शहर के कई पंप सुबह से ही बंद पड़े रहे। जबकि धर्मशाला स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर रोज के मुकाबले कम भीड़ दिखाई दी। यहां सबसे ज्यादा दोपहिया वाहन पहुंचे और बाइक-स्कूटी चालकों की लाइन लगी रही। पंप कर्मियों के अनुसार फिलहाल डीजल उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से डीजल से चलने वाले वाहन लगभग नहीं दिखे और केवल पेट्रोल वाली कारें ही पंप पर पहुंचीं। चारपहिया वाहनों की संख्या भी सामान्य दिनों के मुकाबले कम रही। पेट्रोल भरवाने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ा और शहर में ईंधन की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी हुई है। वहीं उनका कहना है कि जिस पंप पर तेल उपलब्ध है वहां भीड़ मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। घंटों इंतजार के बाद पहुंचा टैंक
टाउनहॉल स्थित पेट्रोल पंप भी दिन में लगभग 2 घंटे के लिए बंद रहा। हालांकि दोपहर करीब 3 बजे वहां पेट्रोल का एक टैंक पहुंचा। जिसके बाद वितरण शुरू हुआ। इस दौरान तमाम लोग वहां घंटों खड़े रहें। सड़क के दोनों ओर लंबी- लंबी लाइनें नजर आई। भीषण गर्मी में लोग काफी ज्यादा परेशान भी रहे। पेट्रोल के लिए इंतजार करने वाले कई ग्राहक शहर के अन्य पेट्रोल पंपों से लौट कर आए थे। उन जगहों पर तेल खत्म होने की वजह से उन्हें टाउन हॉल आना पड़ा। तीन पेट्रोल पंप घूमकर आया
सुभाष गुप्ता ने बताया कि गोलघर काली मंदिर, रेलवे स्टेशन और धर्मशाला के पंप घूमकर आ रहा हूं। कहीं तेल नहीं मिला है। टाउन हाल आने पर भी पता चला है कि कुछ देर में टैंक आ रहा है। लगभग 1 घंटे भरी गर्मी में खड़े रहने के बाद मिला है। त्रिदेव सिंह यादव ने बताया कि इस पंप पर तेल खत्म हो गया था। दो घंटे से खड़ा रहने के बाद कैसे भी तेल मिला है। टैंकर आया है उसके 2 घंटे बाद तेल बटना शुरू हुआ है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भी बीजेपी की सरकार आती है सरसों के तेल, प्याज और सब कुछ महंगा हो जाता है। जिससे आम जनता को समस्या होती है। विनय वर्मा ने बताया कि तेल लेने में 2 घंटा लगा है। हर जगह यही समस्या बन गई है। इतनी तेज धूप में पंप पर खड़ा रहना पड़ा है, हालत खराब हो गई है। हालांकि जितने का तेल चाहिए उतने का मिल जा रहा है। सप्लाई कम आने से समस्या
वहीं पंपकर्मी मनोज कन्नोजिया ने बताया कि सप्लाई कम आने से समस्या तो हो रही है। कुछ पंपों पर आ रहा है कुछ पर नहीं। जिसकी वजह से जहां तेल उपलब्ध रह रहा है, वहां भीड़ इकट्ठा हो जा रही है। भीड़ को मैनेज करना मुश्किल हो जा रहा है। ग्राहक बात सुनने को तैयार नहीं होता। हर कोई जल्दी में होता है। कर्मचारियों की संख्या लिमिटेड है जिससे लोड बहुत ज्यादा पड़ रहा है। प्रशासन करे मदद
हर जगह थोड़ी- थोड़ी सप्लाई होनी चाहिए जिससे लोग बटते रहें। एक जगह भीड़ इकट्ठी न हो। वहीं उन्होंने कहा कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन की मदद भी जरुरी है। हर पंप पुलिस कर्मी तैनात होने चाहिए। ताकि लोग शांति व्यवस्था की भंग न कर सके।
Source link
पंपकर्मी बोले- भीड़ मैनेज करना मुश्किल:गोरखपुर में पेट्रोल के लिए 2-2 घंटे लाइन में लगे लोग, नहीं सुधर रहे हालत















Leave a Reply