बकरीद से पहले विहिप-बजरंग दल सक्रिय:आगर मालवा में गौ तस्करी और अवैध वध पर कार्रवाई की मांग; ज्ञापन दिया




आगर-मालवा जिले में विहिप और बजरंग दल के गौ रक्षा विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसील और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि त्योहार के दौरान गोवंश की अवैध तस्करी और वध को रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाए। तहसील कार्यालय में दिया ज्ञापन डग रोड स्थित तहसील कार्यालय में विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार रामेश्वर दांगी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में गौ-वंश का अवैध परिवहन बढ़ सकता है, जिसे रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिए। साथ ही, दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। कलेक्टर कार्यालय में भी दी चेतावनी विहिप गौ रक्षा विभाग के मालवा प्रांत के पदाधिकारियों ने डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई से मुलाकात की। उन्होंने आग्रह किया कि जिले की सीमाओं पर चेकिंग बढ़ाई जाए और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि न हो सके। शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के साथ-साथ आम नागरिकों से भी अपील की कि वे जिले में आपसी सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि गोवंश संरक्षण के लिए प्रशासन को समय रहते प्रभावी कदम उठाने होंगे ताकि किसी भी प्रकार के तनाव की स्थिति न बने।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *