बुरहानपुर में कल डेढ़ घंटे बिजली कटौती:जिला न्यायालय, एसपी कार्यालय समेत कई इलाके प्रभावित होंगे




बुरहानपुर में 11 केवी कलेक्टोरेट फीडर के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण कल (शनिवार) सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कंपनी ने इस संबंध में जानकारी दी है। इस दौरान जिला पंचायत कार्यालय, सिविल लाइन क्षेत्र, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, न्यायाधीश आवास, एडीएम बंगला, एसडीएम बंगला, एसपी बंगला और जिला न्यायालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि कार्य की आवश्यकता के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद रहने का समय कम या ज्यादा किया जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *