लखनऊ में शिया धर्म समुदाय का विरोध प्रदर्शन:लजीज गली और पार्किंग का विरोध किया , मौलाना जवाद बोले- हुसैनाबाद ट्रस्ट में करोड़ों का घोटाला




लखनऊ में शिया समुदाय का विरोध प्रदर्शन। लजीज गली के निर्माण के खिलाफ शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जवाद के के साथ बड़ी संख्या में समुदाय ने बड़ा इमामबाड़ा से रूमी गेट के पास बनने वाली ‘लजीज गली’ का विरोध किया। शिया समुदाय के लोगों ने बताया कि ये निर्माण पूरी तरह अवैध है ऐतिहासिक जगहों का बाजारीकरण किया जा रहा है। अवैध निर्माण का आरोप लगाकर नारेबाजी किया मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट की जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे है। नियमों को ताख पर रखकर गैरकानूनी तरीके से निर्माण किया जा रहा है। शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के बाद मौलाना कल्बे जवाद के नेतृत्व में उलमा और अंजुमन हाय मातमी के सदस्यों ने रूमी दरवाज़ा के पास बनाई जा रही पार्किंग और “लज़ीज़ गली” का निरीक्षण किया किया। इस दौरान जिला प्रशासन के फैसले पर विरोध जताया। बड़ी संख्या में नमाज़ी भी इस दौरान मौजूद रहे और ट्रस्ट की ज़मीनों पर अवैध कब्जा बता कर नारेबाजी किया। शिया समुदाय के साथ उलमा की बैठक इससे पहले छोटे इमामबाड़े में उलमा और अन्य लोगों की बैठक हुई थी। जिसमें ट्रस्ट की संपत्तियों को लेकर चिंता जताई गई थी। निरीक्षण के दौरान मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि हुसैनाबाद ट्रस्ट की ज़मीन पर न तो पार्किंग बनने दी जाएगी और न ही किसी प्रकार का निर्माण कार्य स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन की निगरानी में ट्रस्ट की ज़मीनों पर लगातार अवैध कब्जे और निर्माण हो रहे हैं । ट्रस्ट की आय का कोई स्पष्ट हिसाब नहीं है। ऐतिहासिक इमारतों से होने वाली करोड़ो की कमाई का घोटाला किया जा रहा है। 5 सदस्य समिति गठन की मांग मौलाना ने कहा कि जब तक ट्रस्ट की पांच सदस्य समिति गठित नहीं की जाती, तब तक प्रशासन से कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जिलाधिकारी द्वारा आरटीआई के जवाब में ट्रस्ट को निजी संस्था बताया गया, जबकि यह अवध के नवाबों से जुड़ा ऐतिहासिक ट्रस्ट है। उन्होंने सवाल उठाया कि डीएम किस अधिकार से ट्रस्ट की ज़मीन पर “लज़ीज़ गली” और पार्किंग जैसी योजनाओं को मंजूरी दे रहे हैं। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे और कोई भी निर्माण नहीं होने दिया जायेगा। ‘पत्र वायरल करके किया जा रहा है गुमराह’ इस मौके पर मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल एक भ्रामक पत्र वायरल किया जा रहा है। पत्र के माध्यम से बताया गया कि शिया समुदाय निर्माण के साथ है। जबकि ऐसा नहीं है हम सभी लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है और अब उन्हें बचाने के लिए समुदाय को आगे आना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *