![]()
भिंड शहर में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर शुक्रवार को पूर्व सैनिक संघ के सदस्यों ने बिजली विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिकों ने महाप्रबंधक से मुलाकात कर खराब विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार की मांग की। पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि 45 डिग्री से ज्यादा तापमान के बीच शहरवासी लगातार बिजली संकट झेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रहती है। रात में बार-बार सप्लाई बंद होने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है। लाइन फॉल्ट और केबल जलने की शिकायत संघ के सदस्यों ने आरोप लगाया कि शहर में आए दिन लाइन फॉल्ट और केबल जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका कहना था कि घटिया गुणवत्ता की केबल बिछाने के कारण बिजली व्यवस्था बार-बार ठप हो रही है। इससे आम लोगों को परेशानी के साथ हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। पूर्व सैनिकों ने बिजली विभाग से शहर में अच्छी गुणवत्ता की केबल डालने और अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया। आंदोलन की चेतावनी पूर्व सैनिक संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो जिलेभर के पूर्व सैनिक आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान सूबेदार अजमेर सिंह, सूबेदार वीवी सिंह, हवलदार प्रताप भान सिंह, सूबेदार मेजर नंदकिशोर शर्मा, नायब सूबेदार रमेश पाल सिंह और सूबेदार रामसुंदर शर्मा सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
Source link
भिंड में बिजली कटौती से नाराज पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन:महाप्रबंधक को बताई कटौती की समस्या, बोले-45 डिग्री तापमान में घंटों रहती है बिजली गुल














Leave a Reply