![]()
बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टाफ ने बिना टिकट और अनियमित टिकट के मामलों में 4.97 लाख रुपए का जुर्माना वसूला है। इस अभियान में प्लेटफॉर्म सहित 25 ट्रेनों में जांच की गई, जिसमें 487 यात्री बिना वैध टिकट के यात्रा करते पाए गए। रेलवे प्रशासन द्वारा 21 मई से 14 जून तक विशेष “नाका टिकट चेकिंग अभियान” चलाया जा रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के अनुसार, इस जांच का उद्देश्य टिकटधारी यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा सुविधा प्रदान करना है। साथ ही, यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना और अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना भी इसका लक्ष्य है। टीम ने 25 ट्रेनों की सघन जांच की अभियान के पहले दिन, 21 मई को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मंडल वाणिज्य प्रबंधक एस. भारतीयन के नेतृत्व में बिलासपुर स्टेशन पर यह विशेष नाका टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य टिकट निरीक्षक, टीटीई और आरपीएफ स्टाफ भी शामिल थे। अभियान के दौरान बिलासपुर स्टेशन और वहां से गुजरने वाली 25 ट्रेनों की सघन जांच की गई। इसमें 487 बिना टिकट यात्रियों से 3 लाख 62 हजार 95 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त, अनियमित टिकट के 259 मामलों से 1 लाख 33 हजार 60 रुपए, बिना बुक किए गए लगेज के 21 मामलों से 2 हजार 100 रुपए और गंदगी फैलाने के 1 मामले से 100 रुपए का जुर्माना लिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे प्रशासन यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान चलाता रहेगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले उचित यात्रा टिकट अवश्य खरीदें और स्टेशन परिसर में प्रवेश के लिए प्लेटफॉर्म टिकट लें।
Source link
बिलासपुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग, 4.97 लाख का जुर्माना वसूला:25 ट्रेनों में हुई जांच, 487 बिना टिकट यात्री पकड़े गए, 768 मामले दर्ज















Leave a Reply