![]()
रामपुर जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और आमजन को शुद्ध सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)/अभिहित अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। अभियान के दौरान ग्राम सिमरिया, तहसील मिलक स्थित मैसर्स बाला जी आइसक्रीम से आइस कैंडी घोल का नमूना लिया गया। शाहबाद रोड स्थित अजीतपुर पुलिस चौकी के निकट विभिन्न दूध विक्रेताओं से दूध के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अतिरिक्त, रामपुर रोड, स्वार स्थित एक प्रतिष्ठान से अरहर दाल और साबुत धनिया के नमूने भी लिए गए। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के पास एक प्रतिष्ठान से मिक्स जूस का नमूना जांच के लिए लिया गया। मिलक क्षेत्र के एक किराना स्टोर से पैक्ड चाय का नमूना भी संग्रहित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालपुर, टांडा, मुरादाबाद रोड, विक्रमपुर रोड और मिलक सहित अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए दूध, डेयरी उत्पाद, जूस और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य) सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत कुल 20 विधिक नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचन्द्र यादव, मनोज कुमार, राहुल शुक्ला, अशोक कुमार, देवकान्त, शहाबुद्दीन दोस्त, धर्मपाल सिंह और अज़रा बी मोहम्मद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Source link
रामपुर में 20 खाद्य नमूने जांच को भेजे:खाद्य सुरक्षा विभाग का चला अभियान, मिलावट पर होगी कार्रवाई















Leave a Reply