रैपुरा में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा:बाल-बाल बचे ड्राइवर और क्लीनर, एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा




दमोह-कटनी मार्ग पर स्थित रैपुरा में सोमवार 11 मई को एक अनियंत्रित ट्रक पलट गया। यह घटना रैपुरा के एचपी पेट्रोल पंप के पास हुई। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक GJ 17 XX 7605 दमोह से कटनी की ओर जा रहा था। रैपुरा के पास पहुँचते ही चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्रक लहराते हुए सड़क किनारे पलट गया। हादसे में वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, ट्रक चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी शैलेन्द्र ने बताया कि ट्रक की रफ्तार बहुत ज्यादा नहीं थी, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ने से यह पलट गया। उन्होंने कहा कि गनीमत रही कि जिस समय ट्रक पलटा, उस दौरान सड़क के उस हिस्से पर कोई अन्य वाहन या पैदल यात्री मौजूद नहीं था, अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते थे। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल, मार्ग पर यातायात बाधित नहीं है और आवागमन सामान्य रूप से जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *