![]()
संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। आयशर कैंटर और स्कॉर्पियो गाड़ी की टक्कर में बनारस के एक युवक की मौत हो गई, जबकि मध्य प्रदेश के तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह हादसा शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव किसौली स्थित गंगा एक्सप्रेस-वे के 123वें चैनज पर हुआ। स्कॉर्पियो में सवार चार युवक मध्य प्रदेश के भोपाल से दिल्ली के रास्ते गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। एक तेज रफ्तार आयशर कैंटर ने उनकी स्कॉर्पियो को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंगा एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात थम गया। सूचना मिलते ही यूपीआईडी की एंबुलेंस (14449) मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो से चारों युवकों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया मृतक की पहचान 25 वर्षीय सिद्धार्थ जायसवाल पुत्र विजय जायसवाल, निवासी सुजाबाद, पदव, जिला बनारस के रूप में हुई है। घायलों में भोपाल, मध्य प्रदेश निवासी वरुण चौहान (24), पीयूष सिंह (22) और करन कुशवाह (25) शामिल हैं। सीएचसी बहजोई प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि तीन घायलों को उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद आयशर कैंटर गंगा एक्सप्रेस-वे की साइड पट्टी तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के कारण हाईवे पर करीब 20 से 25 मिनट तक जाम की स्थिति रही, जिसे यूपीआईडी ने खाली कराकर यातायात सामान्य कराया।
Source link
गंगा एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो-आयशर कैंटर भिड़े, एक की मौत:बनारस के युवक की मौत, मध्य प्रदेश के तीन युवक घायल; सभी अयोध्या जा रहे थे















Leave a Reply