![]()
भोपाल के तारा सेवनिया में 70 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई। महिला घर की छत पर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उनका हाथ घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। घटना 8 मई की है। इसके बाद से उनका चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए अधिकारियों को पहले आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लाइन बदलने के लिए मांगे 50 हजार परिजनों के मुताबिक, लाइन हटाने के बदले 50 हजार रुपए मांगे गए थे। उन्होंने 20 हजार रुपए देने की बात कही थी, लेकिन अधिकारी नहीं माने। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच कर रही है। अब जानिए करंट लगने पर क्या करें… जब किसी को करंट लगे तो सबसे जरूरी है घबराने के बजाय शांत रहकर समझदारी से काम लेना। सबसे पहले यह देखें कि व्यक्ति को अभी भी करंट लग रहा है या नहीं। अगर करंट जारी है तो सीधे उसे छूने की कोशिश न करें, वरना आपको भी झटका लग सकता है। पहले बिजली के सोर्स को बंद करें या लकड़ी जैसी किसी सूखी, नॉन-कंडक्टिव चीज से व्यक्ति को करंट से अलग करें। इसके अलावा कुछ और जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन्हें नीचे दिए गए ग्राफिक में समझाया गया है। ————- ये खबर भी पढ़ें… करंट की चपेट में आई दूसरी की छात्रा की मौत:पांव में बिना चप्पल घर के बाहर खेल रही थी भोपाल के परवलिया इलाके में रहने वाली मासूम बिना चप्पल पहने घर के बाहर खेल रही थी। पड़ोस के घर की बिजली की लाइन का एक तार आंधी के कारण टूट कर जमीन पर गिरा हुआ था। जिस पर बच्ची का पांव लगते ही उसे करंट लग गया, अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पूरी खबर पढें…
Source link
भोपाल में करंट से बुजुर्ग महिला की मौत:छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आईं; 14 दिन बाद तोड़ा दम















Leave a Reply