सुशासन तिहार में भाजयुमो नेता का सवाल, मिला नोटिस:सीएम बोले आंतरिक मामला, बढ़ा विवाद, कांग्रेस बोली- क्षेत्र के आम जनता के नाते पूछा




एमसीबी जिले के सोनहत विकासखंड के कुशहा में सुशासन तिहार के दौरान विधायक रेणुका सिंह को निष्क्रिय बताए जाने का मामला राजनीतिक रंग ले रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे पार्टी का आंतरिक मामला बताया है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने भाजयुमो जिला महामंत्री मनोज साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह घटना गुरुवार को सोनहत विकासखंड के कुशहा गांव में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान हुई। भाजयुमो नेता मनोज साहू ने सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कहा था कि भरतपुर-सोनहत क्षेत्र की विधायक रेणुका सिंह क्षेत्र का दौरा नहीं करती हैं। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने लिखित जवाब मांगा भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी द्वारा जारी नोटिस में मनोज साहू से लिखित जवाब मांगा गया है। नोटिस में सार्वजनिक मंच से पार्टी विधायक के खिलाफ बयानबाजी को अनुशासनहीनता माना गया है। पूर्व विधायक ने प्रतिक्रिया दी इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो नेता द्वारा सवाल उठाना गलत नहीं है। वह केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि क्षेत्र का एक स्थानीय नागरिक भी है और जनता की समस्याओं को सामने रखना उसका अधिकार है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। सुशासन तिहार के मंच से उठे इस बयान ने सत्ता पक्ष के भीतर की नाराजगी को भी उजागर कर दिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *