![]()
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक लेकर शहर एवं जिले की प्रमुख सड़कों को सुधारने, बिजली की व्यवस्था को दुरूस्त करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री राजेश अग्रवाल के समक्ष अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि डामरों की कीमतें बढ़ने के कारण ठेकेदार सड़क बनाने तैयार नहीं है, सड़कें नहीं बन पाएंगी। मंत्री ने बिजली व्यवस्था सुधारने पांच नए सब स्टेशन के लिए जमीन तत्काल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित पीएचई के अधिकारी उपस्थित थे। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अंतिम छोर के व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी अपने कर्त्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करें। बारिश पूर्व सड़क सुधार मुश्किल, अधिकारियों ने हाथ खड़े किए
बैठक में मंत्री अग्रवाल ने जिले में सड़क व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सड़कों के सुधारीकरण, लंबित निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने नेशनल हाईवे के ईई को शहर के सड़कों का जल्द सुधार कार्य कराने का निर्देश दिया। नेशनल हाईवे और पीडब्लूडी के अधिकारियों ने बताया कि डामरों की कीमतें ढाई से तीन गुना बढ़ गई हैं। ठेकेदार काम करने के लिए तैयार नहीं हैं। बारिश के पूर्व हम काम करा पाएंगे, इसकी गारंटी नहीं है। मंत्री ने कहा कि डामर का काम नहीं हो सकता तो गड्ढे भरे जाएं। मंत्री ने मनेन्द्रगढ़ रोड में पीजी कॉलेज ग्राउंड के सामने जलभराव की स्थिति में सुधार हेतु मरम्मत कार्य कराने कहा। अधिकारियों ने बताया कि डीजल की किल्लत एवं डामर, इमलशन की कीमतें बढ़ने से सड़क निर्माण के कार्य बंद हैं। इसपर ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। पांच नए सब स्टेशन बनेंगे, जमीन दिलाने का निर्देश
शहर एवं जिले में विद्युत व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मंत्री ने बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर सुधार, लो-वोल्टेज की शिकायतों की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि पांच सब स्टेशन बनाए जाने हैं, जिसके लिए राशि स्वीकृत है, लेकिन उन्हें जमीन नहीं दी जा रही है। मंत्री ने निगम आयुक्त को जल्द पांच सब स्टेशन के लिए स्थान चयन कर विभाग को दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा बारिश और गर्मी के मौसम को देखते हुए आपातकालीन टीम सक्रिय रहे। निगम की व्यवस्था दुरूस्त करने का निर्देश
इस दौरान शहर में पेयजल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट तथा जल निकासी जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली गई। उन्होंने आगामी मानसून को देखते हुए जलभराव की समस्या से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियाँ करने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिया।
मंत्री ने अवैध कब्जों पर आवश्यक कार्रवाई करने, किराया ना देने वाले दुकानों से वसूली करने कहा।
मंत्री ने कहा कि शहर में ऐसे कई स्थान हैं जहां जर्जर भवनों को हटाकर शासकीय आवास बनाए जा सकते है, ऐसे स्थानों का चिन्हांकन करें। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के शेष निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
Source link
मंत्री से अधिकारी बोले- बारिश पूर्व डामरीकरण,सड़क मरम्मत मुश्किल:राजेश अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक, कहा-गड्ढे तो भरें, बनेंगे पांच नए सब स्टेशन













Leave a Reply