शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चलेगा। राजस्व विभाग ने बस स्टैंड और नलखेड़ा रोड सहित मुख्य रास्तों से अतिक्रमण हटाने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार शाम 7 बजे अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ मिलकर उन जगहों की पहचान की, जहां
.
तहसीलदार दिव्या जैन और उनकी टीम ने सड़क से 52 फीट जगह की नाप-जोख की। इस दौरान बस स्टैंड पर काफी ज्यादा अतिक्रमण पाया गया। अधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए टीन शेड और सड़क किनारे खड़े ठेले वालों को मंगलवार से पहले खुद ही हटने को कहा है।
नए बस स्टैंड पर शिफ्ट होंगे ठेले
तहसीलदार ने दुकानदारों को थोड़ी राहत देते हुए कहा कि वे अपने टीन शेड हटा लें ताकि रास्ता साफ हो सके। वहीं, ठेला और गुमटी चलाने वालों को हिदायत दी गई है कि वे अपनी दुकानें मोहन बड़ोदिया के नए बस स्टैंड पर ले जाएं। इससे बाजार में यातायात व्यवस्था भी सुधरी रहेगी।

अधिकारी ने शाम को क्षेत्र का निरीक्षण किया और नपाई का काम किया गया।
मंगलवार को होगी सख्ती
प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो विभाग पुलिस और अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचेगा। तहसीलदार ने कहा कि मंगलवार सुबह जेसीबी लेकर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और सारा अवैध कब्जा हटा दिया जाएगा। इस दौरान जनपद सीईओ और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।















Leave a Reply