सुशासन तिहार….टेकारी शिविर में 1766 आवेदन मिले:मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस की ज्यादा शिकायतें, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण




सुशासन तिहार 2026 के तहत अभनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत टेकारी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं और शिकायतों से जुड़े कुल 1766 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1201 आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली। शिविर में विधायक इन्द्रकुमार साहू, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम रवि सिंह और जनपद सीईओ दीपक ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों और मांगों की सुनवाई कर समाधान सुनिश्चित किया। दिव्यांग हितग्राहियों को साइकिल शिविर में मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड निर्माण, श्रम कार्ड एवं नवीनीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड और किसान क्रेडिट कार्ड बनाने की सुविधा दी गई। वहीं आवास योजना के हितग्राहियों को मकान की चाबी भी वितरित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज कल्याण विभाग ने दिव्यांग हितग्राहियों को साइकिल और ट्राईसाइकिल वितरित कर उन्हें लाभान्वित किया। अधिकारियों ने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *