AAP सपोर्टर्स की ट्रोलिंग से भड़के सांसद भज्जी:बोले- किस मंत्री ने लाला को कितना माल पहुंचाया, बताऊंगा, राज्यसभा सीट कितने में बेची




मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग पर पोस्ट करने के बाद पूर्व क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह दूसरे दिन भी ट्रोलर के निशाने पर रहे। भज्जी ने शुक्रवार को अपने X हैंडल से ट्रोलर्स को जवाब दिया। भज्जी ने कहा कि समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा। मैंने आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी। मुझे गद्दार कहने वालो पहले अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी। उन्होंने आगे लिखा अगर ना बताएं तो मैं आपको बताऊंगा कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से गया था। कैसे किसको मंत्री और संतरी बनाया गया। पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए किसने क्या किया। पंजाब को लूट खा गए आप सब। बता दें कि मोहली के कुराली से दादा-दादी के सामने 20 मई को कुछ लोग बच्ची को किडनैप कर ले गए थे। इस वीडियो को भज्जी ने टैग कर DGP गौरव यादव को इस मामले को देखने की बात कही। जिसके बाद सोशल मीडिया X पर यूजर्स ने उनके पार्टी छोड़ने पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। अब पढ़िए किसने क्या लिखा और भज्जी ने क्या जवाब दिया… देवेंदर यादव ने लिखा- आपने राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया
देवेंद्र यादव उर्फ देव ने लिखा कि कि डियर गद्दार हरभजन सिंह जिस लीडर को आप दिन-रात भला बुरा बोलते हो उसकी दी गई राज्यसभा सीट से इस्तीफा क्यों नहीं दिया ? पंजाब के 800+ किसान भाइयों की मौत की जिम्मेदार भाजपा में जाना आपकी कौनसी मजबूरी थी? अपने जमीर की कीमत कितनी लगाई आपने? सुना है 25-25 करोड़ में बोली लगाई है भाजपा ने गद्दारों की, सच है क्या? भज्जी बोले- मैं बताऊंगा किस मंत्री-संतरी ने लाला को कितना माल दिया
इस पर हरभजन सिंह ने लिखा कि समय आने पर आपकी हर बात का जवाब दिया जाएगा और मैंने आपके किसी लीडर को गाली नहीं दी। अपनी जुबान क्यों गंदी करुं मैं। मुझे गद्दार कहने वालो पहले अपने लोगों से पूछो कि पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी। अगर न बताएं तो मैं आपको बताऊंगा कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से गया था पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए कैसे किसको मंत्री और संतरी बनाया गया। पंजाब को लूट खा गए आप लोग। एसपी सिंह ने लिखा- किसानों के साथ जो हुआ, क्या आप भाजपा पर विश्वास कर पाएंगे
एसपी सिंह ने लिखा मैं राजनीति को शायद बहुत गहराई से न समझूं। लेकिन AAP समर्थक दिल से बात करते हैं। पार्टियां तो रातों-रात बदली जा सकती हैं। लेकिन क्या आप कभी वाकई भाजपा नेताओं पर भरोसा कर पाएंगे, खासकर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ जो हुआ उसे देखने के बाद? 700 से ज्यादा किसानों ने अपनी जान गंवा दी। उन्होंने आगे लिखा शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों के खिलाफ बैरिकेड्स, आंसू गैस, पानी की बौछारें और गोलियां सब कुछ इस्तेमाल किया गया। उन्हें न्याय मांगने पर एजेंट कहा गया और उनका अपमान किया गया। भज्जी का जवाब- ये बताएं मेरे घर के बाहर गद्दार किसने लिखवाया
इस पर हरभजन सिंह ने लिखा- दीदी, आपकी पॉलिटिकल पार्टी ने ही मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा। आम लोग तो ऐसे काम नहीं करते। पार्टी के लोगों को ये सब करने के निर्देश किसने दिए थे? इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है, 20 साल तक मैंने खेल के मैदान में देश का नाम ऊंचा किया है और आपके लोगों को लगता है कि वो कोई टैग लाएंगे तो वो मुझ पर लगा रहेगा। उन्होंने आगे लिखा यह सिर्फ उनकी घटिया सोच को दर्शाता है। चलिए, इस देश के लोगों को ही तय करने देते हैं कि वे मुझे कैसे याद रखेंगे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर कुछ पेड (पैसे लेकर काम करने वाले) ट्रोलर्स मेरे बारे में बकवास लिखते हैं। क्योंकि उनमें से ज्यादातर सोशल मीडिया पर बिना अपने असली नाम के पैसे लेकर काम करने वाले लोग हैं। ——— ये खबर भी पढ़ें… मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची की किडनैपिंग का VIDEO, किडनैपरों ने घर के बाहर से छीना; पोती को छुड़ाने चलती कार पर लटक गए दादा-दादी मोहाली में साढ़े 4 साल की बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से दिनदहाड़े अगवा कर लिया गया। कार में आए लोग जबरन बच्ची को उठाकर ले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बच्ची स्कूटी पर अपने दादा-दादी के साथ थी। इसी दौरान दो युवक बाइक पर आए और बच्ची को छीनने की कोशिश की, लेकिन स्कूटी गिर गई। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *