Gwalior Newlywed Suicide Mystery | Wife Death, Husband Follows in 2026


मृतका मेघा और उसका पति सिद्धार्थ।

ग्वालियर में शादी के महज 25 दिन बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद उसके पति का शव भी घर में मिला। पत्नी की मौत के गम में डूबे पति ने शुक्रवार को बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों घटनाएं मुरार थाना क्षेत्र और गोला का मंदिर इलाके

.

बुधवार को मायके में दुल्हन मेघा ने दी जान मुरार थाना क्षेत्र के हुरावली लिंक रोड (गेरू वाले बंगले के पास) रहने वाली 23 वर्षीय मेघा उर्फ ज्योति का विवाह 25 दिन पहले पिंटो पार्क कुंज विहार कॉलोनी (फेस-1) निवासी सिद्धार्थ कांदिल (26 वर्ष) के साथ बड़े ही धूमधाम से हुआ था।

मेघा के पिता गुरुवीर सिंह ने बेटी की शादी में काफी पैसा खर्च किया था और शादी के बाद मेघा खुश भी थी। मेघा 1 मई को ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। बुधवार को मेघा के पिता एक रिश्तेदार के यहां गमी (शोक सभा) में शामिल होने गए थे। घर पर मेघा और उसकी मां गीता थीं। दोपहर के वक्त जब मां पहली मंजिल पर बने कमरे में पहुंचीं, तो मेघा दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी पर लटकी हुई थी।

दो दिन बाद बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो लटका मिला पति अभी ससुराल और मायके पक्ष के लोग बहू मेघा की मौत के सदमे से उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार को पिंटो पार्क स्थित घर में एक और वज्रपात हुआ। पेशे से ठेकेदार पति सिद्धार्थ कांदिल ने पत्नी की मौत के गम में शुक्रवार को अपने घर के बाथरूम में साफी (कपड़े) का फंदा बनाकर जंगले से फांसी लगा ली।

घटना का पता तब चला जब सिद्धार्थ के पिता परमाल सिंह ने उसे बेड पर नहीं देखा। तलाश करते हुए वे जब बाथरूम की तरफ गए तो वह अंदर से लॉक था। संदेह होने पर भतीजे श्यामवीर को बुलाया गया और जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर सिद्धार्थ का शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना मिलते ही गोला का मंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

ग्वालियर में शादी के 25 दिन बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद उसके पति का शव भी घर में मिला। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

ग्वालियर में शादी के 25 दिन बाद नवविवाहिता की मौत हो गई। इसके दो दिन बाद उसके पति का शव भी घर में मिला। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।

सिर्फ 5 दिन साथ रहे थे पति-पत्नी इस मामले की सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि शादी के 25 दिनों में से यह जोड़ा सिर्फ 5 दिन ही साथ रहा था। इतने कम समय में दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि पहले पत्नी और फिर पति ने मौत को गले लगा लिया, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। शुक्रवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।

अब मोबाइल और डिजिटल फुटप्रिंट खंगालेगी पुलिस चूंकि मामला नवविवाहित जोड़े की संदिग्ध मौत से जुड़ा है, इसलिए ग्वालियर पुलिस इसे बेहद गंभीरता और संवेदनशीलता से ले रही है। पुलिस अब मायके और ससुराल दोनों पक्षों के विस्तृत बयान दर्ज करेगी। हालांकि, फिलहाल दोनों ही पक्ष इस अप्रत्याशित कदम से पूरी तरह स्तब्ध हैं और कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।

डिजिटल सुसाइड नोट की तलाश पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दोनों मृतकों के मोबाइल फोन को जब्त कर साइबर सेल की मदद से खंगाला जाएगा। पुलिस यह जांचेगी कि आखिरी वक्त में दोनों की किससे बात हुई थी, उनके बीच वॉट्सऐप चैट क्या थी या कहीं मोबाइल में कोई ‘डिजिटल सुसाइड नोट’ या वीडियो तो नहीं छुपा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।

गोला का मंदिर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह यादव ने बताया-

QuoteImage

पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था। जिस कारण दोनों ने यह कदम उठाया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

QuoteImage



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *