बिलासपुर रोजगार मेला, 250 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र:पीएम मोदी 19वें रोजगार मेले को वर्चुअल संबोधित करेंगे, तोखन साहू रहेंगे मौजूद




बिलासपुर में शनिवार सुबह 9:30 बजे एनईआई सभागार में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि होंगे। इस दौरान 250 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इनमें रेलवे के 230 अभ्यर्थी शामिल हैं, साथ ही केंद्र सरकार के अन्य विभागों में चयनित उम्मीदवारों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 19वें रोजगार मेले को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नॉर्थ ईस्ट रेलवे इंस्टीट्यूट हॉल में दिखाया जाएगा। इस मौके पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, महापौर पूजा विधानी और अन्य अतिथि व पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अधिकारिक जानकारी के अनुसार, शनिवार को देश के विभिन्न स्थानों पर 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप, रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला शुरू होने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। यह 19वां रोजगार मेला देश भर के 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *