![]()
उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यह घटना खितौली परिक्षेत्र के ढमढमा क्षेत्र की है। प्रारंभिक जांच में बाघ की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों को रविवार रात जंगल से दो बाघों के बीच संघर्ष और दहाड़ने की आवाजें सुनाई दी थीं। इसके बाद सोमवार सुबह वन अमले ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान ढमढमा इलाके में बाघ का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मौके पर डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिसने आसपास के क्षेत्र में तलाशी ली। डॉक्टरों की एक टीम द्वारा बाघ के शव का परीक्षण और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। आपसी संघर्ष का मामला बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि खितौली परिक्षेत्र में बाघ का शव मिला है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी संघर्ष का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
Source link
उमरिया के बांधवगढ़ में टाइगर का शव मिला:खितौली परिक्षेत्र के ढमढमा का मामला, अधिकारी बोले- आपसी संघर्ष में गई जान















Leave a Reply