![]()
राजनांदगांव जिले में अवैध कॉलोनाइजरों और प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर ग्राम बघेरा और झुराडबरी में करीब 150 एकड़ जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग और कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) गौतम पाटिल और तहसीलदार प्यारेलाल नाग के नेतृत्व में की गई। कलेक्टर चेतावनी दी कि जो भी अधिकारी-कर्मचारी कोताही बरतेगा, उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। अवैध रिसॉर्ट, मैरिज हॉल और बाउंड्रीवॉल तोड़े गए प्रशासन ने जेसीबी और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण हटाए। मौके पर बने बाउंड्रीवॉल, मुख्य गेट, अवैध रिसॉर्ट, मैरिज हॉल और तार फेंसिंग को ध्वस्त किया गया। इसके साथ ही अवैध कॉलोनियों के लिए बनाई जा रही सड़कों को भी खोदकर जमीन को मूल स्वरूप में लाया गया। कई खसरा नंबरों पर कार्रवाई प्रशासन के मुताबिक ग्राम बघेरा में पंकज जैन, रूक्मणी, नेहा महाजन, प्रमोद चौधरी, शालिनी साहू और हिमांशु कुमार की जमीनों पर अवैध निर्माण पाए गए। वहीं ग्राम झुराडबरी (सुरडबरी) में सीमा मौर्य, नेहा महाजन, राघवेंद्र सिंह और चंद्रशेखर की भूमि पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा लगभग 40 अन्य खसरा नंबरों पर बिना अनुमति की जा रही अवैध प्लाटिंग, बाउंड्रीवाल, तार फेंसिंग और मकान निर्माण हटाए गए। इन सभी पर की गई कार्रवाई प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ग्राम बघेरा में पंकज जैन, रूक्मणी, नेहा महाजन, प्रमोद चौधरी, शालिनी साहू और हिमांशु कुमार की भूमि पर अवैध निर्माण पाए गए। ग्राम झुराडबरी (सुरडबरी) में सीमा मौर्य, नेहा महाजन, राघवेन्द्र सिंह और चंद्रशेखर की भूमि पर भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा, क्षेत्र के लगभग 40 अन्य खसरा नंबरों पर भी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के की जा रही अवैध प्लाटिंग, बाउंड्रीवाल, गेट, तार फेंसिंग तथा मकान निर्माण को हटाया गया। पटवारी और आरआई को नोटिस जिला प्रशासन ने मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर भी सख्त रुख अपनाया है। तहसीलदार ने हल्का नंबर-18 के पटवारी धनसिंग कोमरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जांच में पाया गया कि पिछले 2 से 3 वर्षों से अवैध निर्माण हो रहे थे, लेकिन इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई। पटवारी को 2 दिन के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित राजस्व निरीक्षक (आरआई) को भी नोटिस जारी किया गया है। विधायक-सांसद से लगाई गुहार, फिर भी नहीं रुकी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक फार्म हाउस मालिकों ने बुलडोजर कार्रवाई रुकवाने के लिए विधायक और सांसद से भी गुहार लगाई थी। हालांकि, अवैध प्लाटिंग को लेकर कलेक्टर का रुख सख्त होने के कारण कार्रवाई पूरी पारदर्शिता के साथ जारी रही। प्रशासन की चेतावनी प्रशासन ने साफ कहा है कि बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग या शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जरूरत पड़ने पर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार सुरेखा वर्मा, राजस्व विभाग की टीम और ग्राम कोटवार मौजूद रहे।
Source link
राजनांदगांव में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर:150 एकड़ भूमि पर अवैध निर्माण प्रशासन ने ध्वस्त की, पटवारी को नोटिस जारी















Leave a Reply