लखनऊ में इंदिरा डैम में युवक डूबा:दोस्तों के सामने गई जान; पुलिस शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा




लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच इंदिरा डैम में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ डैम पर पहुंचा था। हादसे के बाद उसके साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने करीब दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अयोध्या रोड स्थित सरायशेख निवासी 28 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से वेल्डिंग कारीगर था और परिवार का सहारा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सूरज अपने दोस्तों के साथ डैम में नहा रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीबीडी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सूरज को पानी से बाहर निकाला गया। उस वक्त उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस तुरंत उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि युवक के कपड़ों और आसपास मौजूद लोगों की जानकारी के आधार पर उसकी पहचान की गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक फिलहाल परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया गया है। शिकायत मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *