बालाघाट में 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत पकड़ाई:खनिज विभाग को सड़क किनारे रेत का अवैध स्टॉक मिला, आरोपी पर केस




बालाघाट जिले में अवैध रेत खनन और इसके स्टॉक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम खैरलांजी के भौरगढ़ में छापा मारा। टीम को यहां सड़क किनारे रेत का एक बड़ा ढेर मिला। जब जांच की गई, तो पता चला कि यहां लगभग 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत अवैध रूप से जमा करके रखी गई थी। इस कार्रवाई में तहसीलदार, खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल और पुलिस की टीम शामिल थी। जब अफसरों ने वहां मौजूद लोगों से रेत के कागज मांगे, तो कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। किसी ने भी इस रेत पर अपना हक नहीं जताया, जिसके बाद प्रशासन ने इसे लावारिस मानते हुए जब्त कर लिया। जब्त रेत को थाने भेजा गया टीम ने दूसरे वाहनों की मदद से इस पूरी रेत को उठवाया और खैरलांजी थाने भिजवा दिया है। फिलहाल रेत पुलिस की निगरानी में रखी गई है। विभाग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जारी रहेगी अवैध खनन पर सख्ती प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जिले में कहीं भी रेत का अवैध खनन, उसे ढोना या बिना इजाजत स्टॉक करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *