नीमच में ट्रांसफार्मर ऑयल चुराने वाले तीन युवक पकड़ाए:50 हजार का तेल मिला, पालसोडा और देवीपुरा के रहने वाले




नीमच के जीरन इलाके में बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल चुराने वाले तीन युवकों पुलिस ने पकड़ लिया है। जीरन पुलिस और हर्कियाखाल चौकी की टीम ने मिलकर कार्रवाई की। इनके पास से चोरी का करीब 38 लीटर तेल मिला है, जिसकी कीमत लगभग 50 हजार रुपए बताई जा रही है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब 21 मई को पालसोडा गांव के एक किसान ने पुलिस को शिकायत दी। किसान ने बताया कि 20 मई की रात 8 बजे बदमाशों ने उसके खेत पर लगे ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया था। पकड़े गए बदमाशों के नाम रामनिवास बंजारा (देवीपुरा), भरत बावरी और नागेश्वर उर्फ कान्हा बावरी (दोनों पालसोडा निवासी) हैं। चोरी का तेल मिला, आरोपी गए जेल पुलिस को इनके पास से एक नीली टंकी में भरा 38 लीटर तेल मिला है। पकड़े गए तीनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इन लोगों ने इलाके में और कहां-कहां ऐसी चोरियां की हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *